संविधान निर्माण के संबंध में अंग्रेजों के प्रयास

संविधान निर्माण के संबंध में अंग्रेजो के प्रयास

1 अगस्त प्रस्ताव (1940) -  अगेज अधिकारी लार्ड लिनलिथगो के द्वारा इस प्रस्ताव के माध्यम से बताया गया कि भारत मे एक संविधान सभा का गठन कर दिया जायेगा, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के पश्चात, इसके बदले में भारतीयों को द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन की मदद करनी होगी

● भारतीयों ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया 
● पंडित नेहरू ने इस प्रस्ताव को "दरवाजे में लगी जंग की कील" के समान बताया

2 क्रिप्स प्रस्ताव (1942)- स्टेफर्ड क्रिप्स के इस प्रस्ताव के माध्यम से भी ये प्रावधान किया गया कि भारत मे एक संविधान सभा का गठन तो किया जायेगा, लेकिन द्वितीय विश्व युद की समाप्ति के पश्चात, इस प्रस्ताव मे प्रावधान था कि भारत को एक ड्रोमिनियन स्टेट (अधि-राज्य) बनाया जायेगा
● महात्मा गांधी ने इस प्रस्ताव को " पोस्ट डेटेड चेक"कहा

■ द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के प्रश्चात ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री क्लिमेट एटली बने जो लेबर पार्टी से संबंधित थे, एटली ने भारत के संविधान निर्माण हेतु एक मिशन को भारत भेजा जिसे कैबिनेट मिशन कहा गया

3 कैबिनेट मिशन - (1946) 
● इसमे 3 सदस्य थे - 
1 सर पैथिक लारेन्स (अध्यक्ष)( भारत सचिव)
2 स्टेफर्ड क्रिप्स (व्यापार मंत्री)
3 A.V अलेक्जेण्डर (नौसेना मंत्री)

● कैबीनेट मिशन के अनुसार भारत में एक संविधान सभा का गठन किया जायेगा ( भारत विभाजन की मांग को अस्वीकार कर दिया गया)
● प्रत्येक दस लाख की जनसंख्या पर संविधान सभा मे एक व्यक्ति को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जायेगा
● इस संविधान सभा मे 389 सदस्य होगे जो- 
1 ब्रिटिश प्रान्तो से - 289
2 देशी रियासतो के राजाओं द्वारा मनोनीत - 93
3 चीफ कमिश्नर क्षेत्र से- 4
(A अजमेर- मेरवाडा)
( B दिल्ली )
(C कुर्ग, कर्नाटक) 
( d ब्लूचिस्तान, पाकिस्तान)

● ब्रिटिश प्रान्तो एंव चीफ कमिश्नरी क्षेत्रों से आने वाले सदस्यों को निर्वाचित किया जायेगा (292+4 =296)

●1938 मे पं. नेहरू ने संविधान सभा का गठन व्यस्क मताधिकार के आधार पर करने की मांग की

● केबीनेट मिशन के अनुसार अंतरिम सरकार का गठन किया जायेगा
● भारत में एक अखिल भारतीय संघ का गठन मे किया जायेगा

संविधान सभा के चुनाव ( जुलाई 1946) को 
296 सीटो पर अप्रत्यक्ष विधि द्वारा हुए जिसमे- 
● 208 सीट कांग्रेस
● 73 सीट मुस्लिम लीग
● 15 सीट अन्य दलो को मिली

■ संविधान सभा का चुनाव अप्रत्यक्ष विधि से हुआ, इसमें प्रांतीय विधानमंडलो सदस्यों ने भाग लिया
◆ पंजाब में सिखो को एंव शेष भारत में मुसलमानो को पृथक निर्वाचन दिया गया 

NOTE - हार से निराश मुस्लिम लीग ने 16 अगस्त 1946 को प्रत्यक्ष या सीधी कारवाई के नाम पर साम्प्रदायिक दंगो की शुरुआत कर दी
● मौलाना आजाद ने 16 अगस्त को भारत के लिए काला दिवस/ Black day बताया 
● महात्मा गांधी व जिन्ना संविधान सभा के सदस्य नहीं थे

डॉ भीमराव अम्बेडकर - डॉ. B.R. अम्बेडकर पहले जैसुर कुलना प्रांत (बंगाल) से संविधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए विभाजन के पश्चात बम्बई से M R जयकर के स्थान पर संविधान सभा के सदस्य बने  

पुस्तक =
 ● पाकिस्तान पर विचार
 ● हिन्दू धर्म की पहेलियां

◆ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने भीमराव अम्बेडकर को दक्ष पायलेट की सज्ञा दी
◆ K.V. राव के अनुसार भीमराव अम्बेडकर 'भारतीय संविधान के जनक एवं जननी है

■ अंतरिम सरकार- कैबिनेट मिशन के अनुसार 2 sep1946 को इसका गठन किया गया
अध्यक्ष - लार्ड वैवेल( गवर्नर जनरल) 
उपाध्यक्ष - J L नेहरू
कुल सदस्य 14  (मुस्लिम लीग से 5 सदस्य)

● सरदार पटेल ने मुस्लिम लीग के असहयोगात्मक रवैये से परेशान होकर कहा कि जिन्ना अब विभाजन चाहे या ना चाहे अब हम विभाजन चाहते हैं

● सरदार पटेल ने कहा कि अगर आज भारत का विभाजन नही किया गया तो भारत के प्रत्येक सरकारी कार्यलय मे आने वाले समय मे एक पाकिस्तान होगा

◆ महात्मा गांधी ने कहा कि साम्प्रदायिक दंगो को रोकने हेतु अंतरिम सरकार की ज़िम्मेदारी मुस्लिम लीग को सौंप दी जाये

 एटली की घोषणा - 20 फरवरी 1947 को एटली ने ब्रिटेन की संसद में  घोषणा की - 30 जून 1948 से पहले  भारत को सत्ता हस्तान्तरित कर जायेगी एवं इस हेतु लॉर्ड माउण्टबेटन को भारत का गवर्नर जनरल बनाकर भारत भेजा

4 माउण्टबेटन योजना / डिकी बर्ड प्लानजून 1946 
● इसमे 4 सदस्य थे -
 1 माउण्टबेटन (अध्यक्ष)
 2 इस्मै 
 3 भाइविली
 4 अबैल 

● माउण्टबेटन योजना के अनुसार भारत का विभाजन होगा
● दो अलग-2  स्वतंत्र राष्ट्र होगे (भारत व पाकिस्तान ) 
● विभाजन की रूपरेखा वीपी मेनन के द्वारा तैयार की गई
● सीमा रेखा के निर्धारण हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष सिरिल रेडक्लिफ थे

◆ असम का सिलहट जिला,  पूर्वी बंगाल - पूर्वीपाकिस्तान (वर्तमान बाग्लादेश में) 
◆ उत्तर पश्चिमी सीमान्त प्रदेश ब्लूचिस्तान सिन्ध पश्चिमी पंजाब -पश्चिमी पाकिस्तान

● खान अब्दुल गफ्फार खान ने पठानो हेतु पख्तानिस्तान की मांग की , जब इनकी मांग को स्वीकार नही किया गया तो इन्होने कहा कि - काँग्रेस ने मेरे आंदोलनों को भेडिये के आगे रख दिया

Comments

Popular posts from this blog

निर्मित वाद सिद्धांत

संविधान निर्माण में भारतीय प्रयास

भाषा शिक्षण की व्याकरणीय विधियां