संविधान निर्माण में भारतीय प्रयास

संविधान निर्माण के संबंध में भारतीय प्रयास
1 बाल गंगाधर तिलक ने बम्बई मे स्वराज विधेयक के समय सर्वप्रथम संविधान के निर्माण की मांग की (1895) 

2 मदन मोहन मालवीय ने भारतीयों के लिए आत्म निर्णय की मांग की (1918)

3 महात्मा गांधी ने कहा कि भारत के लोगों का राजनीतिक भविष्य स्वयं भारतीयों द्वारा निर्धारित किया जायेगा (1922)

4 तेज बहादुर सपू ने भारतीयों के लिए संविधान निर्माण की मांग की। (1924)

5 अग्रेज अधिकारी बक्रेन हेड ने भारतीय लोगो को चुनौती दी की आप संविधान का निर्माण कर ले, लेकिन कांग्रेस एंव मुस्लिम लीग दोनो के द्वारा इसे स्वीकार किया जाना अनिर्वाय है

6 1928 मे मोतीलाल नेहरू ने "नेहरूरिपोर्ट" तैयार की जो भारत के संविधान निर्माण में प्रथम प्रयास था

7 मुस्लिम लीग ने नेहरू रिपोर्ट को अस्वीकार कर दिया एवं मोहम्मद अली जिन्ना ने नेहरू रिपोर्ट के विरोध में 14 सूत्री मांग पत्र जारी किया (1929)

8 1934 मे मानवेन्द्र नाथ राय (M.N राय) ने व्यक्तिगत रूप से संविधान निर्माण की मांग की

9 कांग्रेस ने अपने फेजपुर अधिवेशन मे संविधान सभा के गठन की मांग की

10 एक पार्टी या दल के रूप मे संविधान सभ की सर्वप्रथम मांग स्वराज्य पार्टी ने की जिसकी स्थापना मोतीलाल नेहरू व चितरंजन दास ने की


Comments

Popular posts from this blog

निर्मित वाद सिद्धांत

भाषा शिक्षण की व्याकरणीय विधियां

व्यक्तित्व के सिद्धांत