व्यक्तित्व के सिद्धांत

1आलपोर्ट का शीलगुण सिद्धांत वह गुण जिसके माध्यम से व्यक्तित्व का निर्धारण होता है शीलगुण कहलाते हैं 

◆ ऑलपोर्ट ने शील गुणों की संख्या 2 बताई 

1 सामान्य शीलगुण-  ऐसे शीलगुण जो किसी समाज, संस्कृति में सभी लोगों में पाए जाते हैं 

2 व्यक्तिगत शीलगुण - ये शीलगुण समाज, संस्कृति के व्यक्ति विशेष तक ही सीमित होते हैं 

★ व्यक्तिगत शीलगुण के तीन भाग होते हैं 

A केंद्रीय प्रवृत्ति के - यह गुण व्यक्ति के व्यवहार में सदैव उपस्थित रहते हैं

 उदाहरण - सहयोग, आत्मप्रेम, आत्मविश्वास

B कार्डिनल शीलगुण  - यह शीलगण इतने प्रबल होते हैं कि व्यक्ति चाह कर भी नहीं छुपा नहीं सकता 

◆ इन्हीं शील गुणों के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सर्वाधिक प्रतिष्ठा प्राप्त करता है

 उदाहरण - महात्मा गांधी अहिंसा, हिटलर में आक्रामकता

C गौण प्रवृत्ति के शील गुण - वह गुण जो व्यक्ति के व्यवहारिक जीवन में एक ही बार प्रकट होते हैं उनकी पुनरावृति की संभावना नहीं होती

 उदाहरण - विश्वास


2 कैटल का शीलगुण सिद्धांत-   कैटल ने शील गुणों को दो भागों में बांटा

1 सतही शील गुण -  ऐसे शीलगुण जो व्यक्ति के दिन प्रतिदिन की अंतः क्रिया में आसानी से अभिव्यक्त हो जाते हैं 

जैसे प्रसन्ता, परोपकारिता सत्यनिष्ठा 

2 मूल शीलगुण - यह व्यक्तित्व की भीतरी संरचना होती है इसका  प्रेक्षण सीधे नहीं किया जा सकता 

जैसे - समुदायिकता, निस्वार्थता, हास्य 

■ कैटल ने मूल शील गुणों की 16pf का निर्माण किया 

कैटल ने  मूल शील गुणों को दो भागों में बांटा 

A स्वाभाविक शीलगुण - अनुवांशिकता का प्रभाव 

B पर्यावरण प्रभावित शीलगुण - वातावरण का प्रभाव


3 आईजेंक का विशेषक सिद्धांत - आईजेंक ने व्यक्तित्व शील गुणों की 3 दशाएं बताई, जो द्विध्रुवीय है तथा एक दूसरे के विपरीत है 

■ इस प्रकार आईजेंक ने आईजेंक व्यक्तित्व प्रश्नावली का निर्माण किया

1 अंतर्मुखता - बहिर्मुखता

2 स्थिरता - अस्थिरता 

3 मनो विक्षिप्तता - आवेग नियंत्रण

4 यूंग का विश्लेषणात्मक सिद्धांत - युंग को नव फ्रायड वादी कहा जाता है 

■ फ्रायड के विचारों से सहमत होकर युंग ने विश्लेषणात्मक सिद्धांत का प्रतिपादन किया

 ★ युंग के सिद्धांत की प्रमुख बातें - 

कामवासना- युंग के अनुसार बालक का व्यवहार न तो लिबिडो से नियंत्रित होता है और ना ही एडलर की रचनात्मक शक्ति से 

◆ यूंग के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति में एक अपृथ्थीकृत जीवन शक्ति होती है जो व्यवहार को प्रभावित करती है 

सामूहिक चेतन - युंग ने अचेतन मन के दो प्रकार बताएं - व्यक्तिगत और सामूहिक चेतन 

◆ युंग ने सामूहिक चेतन को अधिक ताकतवर माना है 

स्वपन विश्लेषण- युंग के अनुसार स्वपन भूत, वर्तमान व भविष्य से संबंधित होते हैं यह चेतन,अचेतन तथा अर्ध चेतन तीनों का ही प्रतिरूप होते हैं

●  युंग ने दमित इच्छाओं को जानने के लिए साहचर्य परीक्षण का निर्माण किया


हेनरी मुर्रे का मांग सिद्धांत  - इन्होंने व्यक्ति की 40 आवश्यकताएं / मांंग बताई है 

◆ हेनरी मुर्रे के अनुसार मांग की परिस्थिति व्यक्ति में हमेशा से एक प्रकार के तनाव को उत्पन्न करती है तथा व्यक्ति इस तनाव को कम करने के लिए न केवल पुराने उद्देश्यों की पूर्ति को बनाये रखता है बल्कि नए-नए रचनात्मक कार्यों को करने के लिए प्रेरित रहता है 

◆ हेनरी मुर्रे ने व्यक्ति की आंतरिक मांग के आधार पर व्यक्तित्व को स्पष्ट किया ओर उसने कहा कि व्यक्ति जिस वातावरण में रहता है उस वातावरण के दबावो का समग्र रूप उस व्यक्ति के अंदर कुछ मांगों को उत्पन्न करता है और यह मांगे ही व्यक्ति के द्वारा किए जाने वाले व्यवहार को निर्धारित करती है 

◆ हेनरी मुर्रे ने इन 40 मांगों को व्यक्तित्व मांग का नाम दिया

6 व्यक्तित्व के हार्मिक सिद्धांत का प्रतिपादन मेकडूगल ने किया

7 व्यक्तित्व का मनोविश्लेषण सिद्धांत सिगमंड फ्रायड ने दिया

8 व्यक्तित्व का शरीर रचना सिद्धांत का प्रतिपादन शेल्डन ने किया

9 व्यक्तित्व का जीव सिद्धांत गोल्डस्टीन ने दिया



Comments

Popular posts from this blog

निर्मित वाद सिद्धांत

संविधान निर्माण में भारतीय प्रयास

भाषा शिक्षण की व्याकरणीय विधियां