व्यक्तित्व

 व्यक्तित्व शब्द अंग्रेजी भाषा के persanlity शब्द का हिंदी रूपांतरण है जिसकी उत्पत्ति लेटिन भाषा के persona शब्द से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ है नकली चेहरा या मुखौटा 

● एक दूसरे को प्रभावित करने की योग्यता व्यक्तित्व कहलाती है 

◆ व्यक्तित्व में व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक दोनों गुणों को शामिल किया जाता है 

आलपोर्ट के अनुसार - व्यक्तित्व व्यक्ति के मनोदैहिक गुणों का वह गत्यात्मक संगठन है जिसमें व्यक्ति अपने वातावरण के साथ अपूर्व समायोजन स्थापित करता है 

वुडवर्थ के अनुसार - व्यक्तित्व व्यक्ति के द्वारा किए जाने वाले व्यवहार के समस्त गुणों का योग है 

वैलेंटाइन के अनुसार - व्यक्तित्व व्यक्ति की जन्मजात व अर्जित शक्तियों का योग है

बोरिंग के अनुसार - व्यक्तित्व व्यक्ति के वातावरण के साथ समायोजन की प्रक्रिया है 

वाटसन के अनुसार - हम जो कुछ भी करते हैं वही हमारा व्यक्तित्व है

 मन के अनुसार - व्यक्तित्व एक व्यक्ति के संगठन विवाह के तरीके रुचियों, दृष्टिकोणो, क्षमताओं और तरीकों का सबसे विशिष्ट संगठन है 

व्यक्तित्व के गुण 

● आतम चेतना 

● सामाजिकता 

● समायोजन शीलता

● प्रबल संकल्प शक्ति

● शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य

● मनोदैहिक तंत्र 

● गत्यात्मकता 

● संवेगीय स्थिरता

व्यक्तित्व का वर्गीकरण 

1 भारतीय दृष्टिकोण

★ गीता सार के अनुसार - गीता में कर्मो एवं गुणों के आधार पर व्यक्तित्व के तीन प्रकार बताए हैं 

1 सतोगुण-  

 ◆ सभी का भला चाहने वाले

 ◆  परोपकारी 

 ◆ सफेद रंग

 ★  उदाहरण- साधु,संत, राजा, दार्शनिक 

2 रजोगुण-

● सत्ता प्राप्ति के लिए कार्य करने वाले

●  हिंसक प्रवृत्ति के भी हो सकते हैं

●  लाल रंग 

★ उदाहरण -  व्यापारी, राजनेता

3 तमोगुण - 

◆ दूसरों का सुुुख इनसे देखा नहीं जाता

◆ दूसरों का धन हड़पना चाहते हैं

◆ रंग काला 

★ उदाहरण -चोर, डाकू, गुलाम

★चरक संहिता के अनुसार- चरक संहिता में विकार या रोग के आधार पर व्यक्तित्व के तीन प्रकार बताए हैं

1 वात - 

● भारी शरीर  ● खुशमजाज ●  श्वास की बीमारी से ग्रसित 

2 पित्त 

● लंबा चौड़ा शरीर   ●  खिलाड़ी प्रवृत्ति  ●  रोमांस प्रिय 

● जोड़ो के दर्द से ग्रसित 

3 कफ 

● दुबले पतले लंबा शरीर ● चिड़चिड़ा स्वभाव ● काली व कुकर खांसी से ग्रसित


पाश्चात्य दृष्टिकोण 

●हिप्पोक्रेट्स का वर्गीकरण - 

● पुस्तक - नेचर ऑफ मैन 

◆ व्यक्तित्व का सर्वप्रथम वर्गीकरण हिप्पोक्रेट्स ने हीं किया 

● 420 BC पूर्व में रक्त द्रव के आधार पर व्यक्तित्व के चार प्रकार बताएं 

1 सेंगयुइन (आशावादी)

◆ ईमानदार ◆  खुशमिजाज  प्रसनचित्त

■  लाल रक्त प्रधान

2 कोलेरिक (क्रोधी)

● पीला पित्त प्रधान

● चिड़चिड़ा  ●  गुस्सैल   ● दूसरों की निंदा करने वाले

3 फ्लेगमेटिक (मंद)

◆ शांतचित्त  ◆ आलसी ◆ भाग्य पर विश्वास करने वाले 

4 मेलेनकोलेरिक (उदासीन)

● काला पित्त प्रधान

● निराशावादी   ● उदासीन   ● ईर्ष्या प्रवृत्ति के


रोस्टन का वर्गीकरण  - शारीरिक अंगों के आधार पर चार प्रकार बताएं 

1 प्रमस्तिष्कीय प्रकार - ● मांसपेशियां कम विकसित

●  कुपोषण के शिकार 

● दुबले पतले

2 पेशीय प्रकार -  ● लंबा चौड़ा शरीर 

● व्यायाम प्रिय

3 पाचक प्रकार - ● भारी-भरकम शरीर 

● मस्त मौला

● खुशमिजाज

4 स्वसन प्रकार  - इनमें तीनों प्रकार के लक्षण पाए जाते हैं



Comments

Popular posts from this blog

निर्मित वाद सिद्धांत

भाषा शिक्षण की व्याकरणीय विधियां

सीखने के प्रतिफल