क्रियात्मक अनुसंधान
क्रियात्मक अनुसंधान
● विद्यालय में उत्पन्न होने वाली दिन प्रतिदिन की शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करने की प्रक्रिया क्रियात्मक अनुसंधान कहलाती है
◆ विद्यालय के दिन प्रतिदिन की समस्याओं का अध्ययन कर उनका समाधान किया जाता है ताकि विद्यालय में सुधार हो सके
◆ क्रियात्मक अनुसंधान प्रक्रिया का संचालन शिक्षकों प्रबंधकों व संस्था प्रधानों द्वारा किया जाता है
● क्रियात्मक अनुसंधान का क्षेत्र बड़ा व्यापक है वर्तमान युग में इस कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं बचा है जहां क्रियात्मक अनुसंधान न किए गए हैं चाहे विद्यालय हो, लड़ाई का मैदान हो, खेल अथवा पहलवानों का अखाड़ा हो
◆ क्रियात्मक अनुसंधान का सर्वप्रथम प्रयोग कोलियर ने किया
◆ 1946 में सामाजिक संबंधों में सुधार करने के लिए सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में क्रियात्मक अनुसंधान का प्रयोग लेविन द्वारा किया गया
◆ शिक्षा के क्षेत्र में क्रियात्मक अनुसंधान का सर्वप्रथम प्रयोग 1953 में स्टीफन एम कोरे द्वारा किया गया
◆ अतः स्टीफन एम कोरे को क्रियात्मक अनुसंधान का जनक माना जाता है
◆ भारत में सर्वप्रथम क्रियात्मक अनुसंधान शब्द का प्रयोग बंकिघम द्वारा किया गया
◆ स्टीफन एम कोरे के अनुसार - क्रियात्मक अनुसंधान किसी भी शैक्षणिक समस्या का वैज्ञानिक तरीके से समाधान करने की प्रक्रिया है
◆ गुड के अनुसार - क्रियात्मक अनुसंधान उस कार्यक्रम का अंश होता है जिसका प्रमुख उद्देश्य विद्या विद्यालय की विद्यमान अव्यवस्थाओं में परिवर्तन करने से होता है
◆ मुनरो के अनुसार - क्रियात्मक अनुसंधान एक विधि है जिसमें दिए गए सुझाव विभिन्न तथ्यों पर आधारित होते हैं
◆ कोठारी आयोग ने कहा - कि भारत के भाग्य का निर्माण उसकी कक्षा कक्ष में हो रहा है
◆ कार्टर भी गुड के अनुसार - क्रियात्मक अनुसंधान शिक्षकों निरीक्षकों और प्रशासकों द्वारा अपने निर्णय और कार्यों की गुणात्मक उन्नति के लिए प्रयोग में किया जाने वाला अनुसंधान है
● स्टीफन एम कोरे ने अपनी पुस्तक एक्शन रिसर्च के अंतर्गत अनुसंधान के दो प्रकार बताएं
1 मौलिक अनुसंधान
2 क्रियात्मक अनुसंधान
क्रियात्मक अनुसंधान के सोपान
1 समस्या का चयन करना
2 समस्या को परिभाषित करना
3 समस्या के कारणों का विश्लेषण करना
4 उपकल्पना व परिकल्पनाओं का निर्माण करना
5 उपकल्पना परीक्षण का प्रारूप तैयार करना
6 तथ्यों पर आधारित निष्कर्ष निकालना या समाधान करना
क्रियात्मक अनुसंधान के क्षेत्र या समस्याएं
1 विद्यार्थी से संबंधित
● विद्यालय न आना
● देरी से आना
● पलायन करना
● झूठ बोलना
● कक्षा में चोरी करना
● कक्षा में शोर मचाना
● विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना
2 शिक्षक से संबंधित
● शिक्षक का व्यक्तित्व
● विषय वस्तु का ज्ञान में होना
● समय पर विद्यालय न आना
● अच्छा वक्ता न होना
● शिक्षण सहायक सामग्रियों का प्रयोग न कर पाना
3 शिक्षण से संबंधित
● विषय वस्तु की प्रकृति व आकार
● बाल केंद्रित शिक्षा का अभाव
● अध्यापक व बालक के बीच अन्तः क्रियाओं का अभाव
● सहायक सामग्री का अभाव
● विषय वस्तु का अरुचिकर होना
4 प्रशासन व संस्थान से संबंधित
● लोकतांत्रिक वातावरण का अभाव
● विद्यालय भवन का अभाव
● खेल मैदान व पुस्तकालय का अभाव
● उचित प्रबंधन व प्रशासन का अभाव
5 मूल्यांकन व परीक्षा से संबंधित
◆ मूल्यांकन में वैधता व विश्वसनीयता का अभाव
◆ मूल्यांकन में निष्पक्षता का अभाव
◆ मूल्यांकन में नवीन तकनीकों व विधियों का काम में ले लेना
क्रियात्मक अनुसंधान के उद्देश्य
● शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में सुधार करना
● विद्यालय की शैक्षणक समस्याओं का समाधान करना
● नवीन शिक्षण विधियों का चयन करना
● श्रव्य दृश्य सहायक सामग्री का निर्धारण करना
● शिक्षकों की क्रियाशीलता में वृद्धि करना
● विद्यालय की गतिविधियों को प्रभावी बनाना
● शिक्षकों की कमजोरियों को दूर करना
● अध्यापकों में सामंजस्य स्थापित करना
● लोकतांत्रिक मूल्यों का निर्माण करना
● व्यवसायिक दृष्टिकोण विकसित करना
क्रियात्मक अनुसंधान की विशेषता
◆ इसमें समस्या के समाधान में कम समय लगता है
◆ शिक्षकों व प्रबंधकों में उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है
◆ क्रियात्मक अनुसंधान सामाजिक व वास्तविक परिस्थितियों में ही संभव है
◆ क्रियात्मक अनुसंधान में कल्पना उपकल्पनाओं का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा सकता है
◆ क्रियात्मक अनुसंधान में बालकों को शामिल नहीं किया जाता बल्कि उनकी शैक्षणिक समस्याओं को शामिल कर उनके समाधान का प्रयास किया जाता है
क्रियात्मक अनुसंधान का महत्व
■ विद्यालय की वास्तविक शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करना
◆ क्रियात्मक अनुसंधान का प्रयोग वर्तमान में सभी क्षेत्रों में कुशलता पूर्वक किया जा रहा है
■ वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में सहायक
■ परंपरागत धारणाओं का खंडन किया जा सकता है
■ बदलती परिस्थिति के अनुसार समस्या का समाधान संभव है
■ परिस्थिति में परिवर्तन किया जा सकता है
■ अधिगम योग्य वातावरण के निर्माण में सहायक है
■ बालकों के साथ से शिक्षको व प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान में सहायता मिलती है
Comments
Post a Comment