विविध अधिगमकर्ता अपराधी बालक
अपराधी बालक- जब कोई व्यवहार सामाजिक नियमों व आदर्शों के विरुद्ध किसी बालक द्वारा किया जाता है तो उसे बाल अपराध करते हैं
स्किनर के अनुसार - बाल अपराध की परिभाषा किसी कानून के उल्लंघन के रूप में की जा सकती है जो किसी वयस्क द्वारा करने पर अपराध माना जाए
वैलेंटाइन के अनुसार - मोटे तौर पर बाल अपराध किसी कानून के भंग होने का उल्लेख करता है
न्यूमेयर के अनुसार - बाल अपराध का अर्थ समाज विरोधी व्यवहार से है जो व्यक्तिगत व सामाजिक विघटन उत्पन्न करता है
हिली के अनुसार - परिवार के सामाजिक नियमों से विचलित होने वाले बालकों को बाल अपराधी कहते हैं
गुडविन के अनुसार- बाल अपराधी वह बालक होता है जो बार-बार उस कार्य को करने पर जोर देता है, जो दंडनीय माना जाता है
बाल अपराध के प्रकार-
● चोरी करना
● झूठ बोलना
● हत्या करन
● धूम्रपान करना
● सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना
● बिना टिकट यात्रा करना
● अनुचित भाषा का प्रयोग करना
● हस्तमैथुन करना
● आत्महत्या के लिए उकसाना
● मादक पदार्थों का सेवन करना
■ एलिस नामक मनोवैज्ञानिक ने लिखा की अपराधी बालक बालिकाओं का अनुपात 80:20 है
बाल अपराध के कारण
★ वंशक्रम
★ वातावरण
★ निर्धनता
★ माता-पिता का व्यवहार
★ अपराधी लोगों का सरंक्षण
★ माता-पिता की नौकरी
अपराधी बालकों की शिक्षा
◆ उचित निर्देशन व परामर्श मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना
◆ प्रेम पूर्ण व सहानुभूति पूर्ण व्यवहार
◆उत्तरदायित्व के कार्य में व्यस्त रखना
वंचित व अलाभान्वित बालक - जो बालक समुदाय के सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग से जुड़े होते हैं तथा विद्यालय रूपी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं वंचित व अलाभान्वित बालक कहलाते हैं
■ ऐसे बालकों में दूर-दराज में रहने वाले ग्रामीण तथा कच्ची बस्ती में रहने वाले बालक भी शामिल है जो गैर सुविधा युक्त विद्यालयों में अध्ययनरत हैं
◆ ऐसे बालकों में निम्न शैक्षिक स्तर पाया जाता है
◆ अल्प भाषात्मक विकास होता है
◆ निम्न अभिव्यक्ति स्तर पाया जाता है
◆ अभिप्रेरणा का अभाव पाया जाता है
◆ गलत आदतों के शिकार होते हैं
◆ बाहरी दुनिया में होने वाले परिवर्तनों से अनभिज्ञ होते हैं
शिक्षा व्यवस्था
● हस्तक्षेप द्वारा इन बालकों में सुधार किया जा सकता है
● भाषा संवर्धन कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए
● आत्मविश्वास की भावना जागृत करनी चाहिए
Comments
Post a Comment