समायोजन की अप्रत्यक्ष युक्तियां

समायोजन की अप्रत्यक्ष युक्तियां 

1 प्रक्षेपण - अपनी असफलता का दोष किसी और पर लगाकर अपने आप को संतुष्ट कर लेना 

उदाहरण-  नाच न जाने आंगन टेढ़ा 

2 औचित्यस्थापन-  उद्देश्य की प्राप्ति न होने पर उद्देश्य में ही कमी निकालना 
उदाहरण - अंगूर खट्टे हैं
           ★ऊंची दुकान फीके पकवान 

3 विस्थापन - अपने आक्रोश को उस जगह व्यक्त करना जहां पुनः  आक्रमण की संभावना न हो
 
उदाहरण - पिता द्वारा पीटे जाने पर घर से बाहर जाकर कुत्ते को पत्थर मारना 
★ शिक्षक द्वारा पिटाई करने पर घर जाकर छोटे भाई को पीटना  

4 तादात्त्मीकरण - समायोजन स्थापित करने हेतु  किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ संबंध स्थापित कर प्रतिष्ठित व्यक्ति जैसा व्यवहार करना

 उदाहरण - पुलिस द्वारा रोकने पर किसी राजनेता का नाम लेना 

5 प्रतिगमन - वर्तमान की तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए अपनी पूर्व स्थिति की ओर लौटना प्रतिगमन है 

 उदाहरण - व्यस्क द्वारा बच्चों की तरह फूट फूट कर रोना 

6 प्रतिक्रमण - अपने मूल स्वभाव के विपरीत व्यवहार करना 

उदाहरण - सौतेली मां द्वारा दूसरों के सामने बच्चे को लाड प्यार करना 

7 क्षतिपूर्ति - किसी एक क्षेत्र में पिछड़ने पर दूसरे क्षेत्र द्वारा उसकी पूर्ति करना क्षतिपूर्ति है

 उदाहरण - कम ऊंचाई वाली लड़की द्वारा हील वाली चप्पल पहनना 

8 उदात्तीकरण - असामाजिक मूल प्रवृत्तियों को सामाजिक परिवर्तनों में परिवर्तित करना 

उदाहरण - प्रेम में असफल युवक का आईएएस बनना 

9 दमन - चेतन मन की दुखदाई बातों को बलपूर्वक अचेतन मन में डालना दमन कहलाता है 

उदाहरण - अपने प्रिय मित्र के किसी राज को प्रकट न करना 

10 शमन - अपने अचेतन मन की किसी बात को तत्काल ध्यान से निकालने की प्रक्रिया शमन कहलाती है
 उदाहरण-  प्रातः काल दूधवाले से हुए झगड़े को भूलकर दिन भर के कार्यों में लग जाना 

11 विपरीत मनोरचना - अपनी वास्तविक स्थिति से अलग बताने की प्रक्रिया भी विपरित मनोरचना है 

उदाहरण - अच्छा हुआ मेरे पास कार नहीं है नहीं तो मेरा व्यायाम ही नहीं हो पाता 

12 शारीरिक मनो रचना - समायोजन हेतु शारीरिक बीमारियों का बहाना बनाना 
उदाहरण - गृह कार्य न करने पर पेट दर्द का बहाना बनाना 

13 दिवास्वपन - चेतन मन की कोई इच्छा पूर्ण न होने पर कल्पना के माध्यम से संतुष्टि प्राप्त करना 
उदाहरण - बेरोजगार का कल्पना में आईएएस बनना 

14 पृथक्करण - तनाव वाली स्थिति से बचने के लिए अपने आप को उस स्थिति से अलग कर लेना 

उदाहरण - घर में लड़ाई झगड़ा होने पर थोड़ी देर के लिए उठ कर घर से बाहर चले जाना 

15 अन्त प्रेक्षण - वातावरण में अपने आप को सम्मिलित करना 

उदाहरण - किसी के दुख में दुखी होकर उसके जैसा अनुभव करना

Comments

Popular posts from this blog

निर्मित वाद सिद्धांत

संविधान निर्माण में भारतीय प्रयास

भाषा शिक्षण की व्याकरणीय विधियां