समायोजन

समायोजन- 
समायोजन अंग्रेजी के ADJUSTMENT शब्द का हिंदी रूपांतरण है जिसका शाब्दिक अर्थ अपनी परिस्थितियों या वातावरण के साथ संतुलन स्थापित करने से माना जाता है 

■ समय परिस्थिति के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन करना अनुकूलन कहलाता है अतः अपनी परिस्थितियों के साथ अनुकूलन करने की प्रक्रिया ही समायोजन है 

■ समायोजन सम + आयोजन दो शब्दों से मिलकर बना है सम का अर्थ अच्छी तरह से तथा आयोजन का अर्थ व्यवस्था करना  अथार्थ समायोजन से तात्पर्य है समय परिस्थिति व आवश्यकता के अनुसार अपने आपको व्यवस्थित करना

 विशेष अर्थ में - अपनी आवश्यकताओं एवं उन्हें प्रभावित करने वाले कारकों के मध्य संतुलन स्थापित करने की प्रक्रिया समायोजन है
 
स्किनर के अनुसार - समायोजन अधिगम में वृद्धि करने की प्रक्रिया है 

बोरिंग व लेंगफील्ड के अनुसार - व्यक्ति के आवश्यकताओ एवं उन्हें प्रभावित करने वाले कारकों के मध्य संतुलन स्थापित करने की प्रक्रिया समायोजन कहलाती है

गेट्स के अनुसार - अपनी आवश्यकता पूर्ति हेतु स्वयं के व्यवहार में परिवर्तन करने की प्रक्रिया समायोजन है

कोलमैन के अनुसार - समायोजन तनाव संघर्ष एवं समस्याओं से बाहर निकलने की प्रक्रिया है 

◆समायोजन की प्रकृति 
● निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है 
● व्यक्ति व वातावरण के बीच संतुलन की क्रिया है
● समायोजन उपलब्धि पर प्रक्रिया दोनों है
● यथार्थ पर आधारित है 
● समायोजन तनाव व कुंठा का ह्यास करता है 
● आवश्यकता व परिस्थितियों के मध्य संतुलन की प्रक्रिया समायोजन है 
● शारीरिक व मानसिक संतुलन स्थापित करने की प्रक्रिया है 

समायोजित व्यक्ति की विशेषताएं

● मानसिक रूप से स्वस्थ
● सकारात्मक सोच
● निर्णय क्षमता 
● अध्ययन में रुचि 
● एक लक्ष्य पर टिके रहना
● बाधाओं का सामना करना
● आत्मविश्वास
● व्यवहार में लचीलापन
● अच्छाइयों व कमजोरियों का ज्ञान

 समायोजन के बाधक तत्व
  ● तनाव 
 ● दुश्चिंता द्वार 
 ● दवाब 
 ● भग्नासा या कुंठा 
 ● संघर्ष 

जब व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं एवं उन्हें प्रभावित करने वाले कारकों के मध्य संतुलन स्थापित करने में असफल रहता है तो व्यक्ति को समायोजित हो जाता है तथा उसके बाद समायोजन की प्रक्रिया संचालित होती है

Comments

Popular posts from this blog

निर्मित वाद सिद्धांत

भाषा शिक्षण की व्याकरणीय विधियां

व्यक्तित्व के सिद्धांत