अंतर्दृष्टि का सिद्धांत
गेस्टाल्टवाद =
◆गेस्टाल्ट वाद का जनक मैक्स वर्दीमर को माना जाता है तथा कोहलर व कोफ़्का भी गेस्टाल्ट वाद जनक कहलाए जाते हैं
◆ गेस्टाल्टवाद जर्मन भाषा का शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ समग्रकार या पूर्णाकार से होता है
14 सूझ व अंतर्दृष्टि का सिद्धांत: प्रतिपादक - वर्दीमर/ कोहलर
■ विभिन्न नवीन परिस्थितियों में समस्या समाधान की मानसिक प्रक्रिया सूझ कहलाती है
■कोहलर के अनुसार जब व्यक्ति के सम्मुख कोई समस्या उत्पन्न होती है तो वह समस्या समाधान का प्रयास करने लगता है परंतु असफल रहता है लेकिन अपने आसपास के वातावरण परिस्थितियों का पुनः निरीक्षण कर पुनः प्रयास करने पर अचानक व्यक्ति की मानसिकता में समस्या से संबंधित समाधान उत्पन्न हो जाता है जिसे अंतर्दृष्टि या सूझ कहते हैं
■ कोहलर के अनुसार सूझ तत्काल उत्पन्न होने वाली मानसिक प्रक्रिया है
■ कोहलर ने अपने सिद्धांत का प्रतिपादन करने हेतु सुल्तान नामक चिंपैंजी पर प्रयोग किया
★ कोहलर के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की समस्याएं एक ही समान होती है परंतु समस्या समाधान की परिस्थितियां भिन्न-भिन्न होती है अतः नवीन परिस्थितियों में समस्या समाधान करने की मानसिक प्रक्रिया ही सूझ कहलाती है
शैक्षिक महत्व
■ प्रतिभाशाली बालकों को सिखाने में सहायक
■ बाल केंद्रित पाठ्यक्रम का निर्माण अधिगम के इसी सिद्धांत पर आधारित है
■ पूर्ण से अंश की ओर अग्रसर
■ जटिल विषयों के शिक्षण में सहायक
■ यांत्रिक तरीके से सिखाने का विरोध करता है
■ बालकों में तार्किक क्षमता के विकास में सहायक
Comments
Post a Comment